परिवार परामर्श केंद्र में 27 मामलों की सुनवाई, 4 दंपतियों में बनी सहमति

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में 20 अगस्त 2026 को परिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। पुलिस के अनुसार, इस दौरान 27 पत्रावलियों पर सुनवाई हुई, जिनमें आपसी बातचीत और समझाइश के बाद 4 दंपतियों में समझौता कराया गया और उन्हें सकुशल विदा किया गया।

परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा आपसी मतभेद दूर करने के लिए समझाया गया।

थाना कांट के एक दंपति का विवाह करीब एक वर्ष पहले हुआ था। पत्नी करीब दो महीने से मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया और दंपति को साथ भेज दिया गया।

थाना तिलहर के करीब पांच वर्ष पुराने वैवाहिक मामले में पत्नी ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने और बीमारी के दौरान उचित इलाज न कराने की बात कही। बातचीत के दौरान पति ने शराब न पीने, मारपीट न करने तथा पत्नी की देखभाल करने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों ने सहमति से समझौता कर लिया।

थाना बंडा के करीब छह माह पुराने वैवाहिक विवाद में पत्नी ने पति पर मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए थे। पति ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पत्नी की बात मानने का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया।

वहीं थाना रोजा के करीब 20 वर्ष पुराने वैवाहिक विवाद में पत्नी ने पति पर मारपीट और वैवाहिक संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। बातचीत के दौरान पति ने पत्नी के साथ मारपीट न करने, परिवार की जिम्मेदारी उठाने तथा वैवाहिक जीवन को बेहतर तरीके से चलाने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया।

परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने चारों दंपतियों को समझाइश एवं आपसी सहमति के बाद सकुशल विदा किया।

इस दौरान म0मु0आ0 चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी पिंकी, निशा मिश्रा, नेहा चौहान, शीतल चौहान, रश्मि चौधरी, मोनिका कुमारी एवं आरक्षी विनीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post