ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले कथित अंतरजनपदीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा बैटरी, घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार, चार मोबाइल फोन, 2,850 रुपये नकद और सफेद धातु का ब्रेसलेट बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई 2026 को यामीन पुत्र अनीस निवासी मिश्रीपुर तावरगंज, थाना रामचन्द्र मिशन की तहरीर पर थाना रोजा में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी किए जाने के मामले में मु0अ0सं0 335/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस सेल एवं थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम जांच एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 20 अगस्त 2026 को करीब 2:42 बजे रेलवे इंटर कॉलेज के सामने स्थित जंगल से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशफाक, आजाद उर्फ मो. सहरुफ, सुभाष, पारुल उर्फ गौरव और दिलशाद, सभी थाना पिसावां क्षेत्र, जनपद सीतापुर के निवासी के रूप में हुई है।

पूछताछ में चोरी की घटना का खुलासा

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी अंकित पुत्र सुन्दरलाल, निवासी बरामऊ खुर्द, थाना पिसावां, सीतापुर के साथ मिलकर 20 जुलाई 2026 को रोजा क्षेत्र में रेलवे पुल के पास खड़े ई-रिक्शा से बैटरी चोरी की थी।

पुलिस के मुताबिक बरामद बैटरी वही है और आरोपी उसे बोलेरो से लखीमपुर खीरी बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने बरामदगी एवं पूछताछ के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।

बरामदगी

  • चोरी की 01 ई-रिक्शा बैटरी
  • घटना में प्रयुक्त महेन्द्रा बोलेरो कार UP34BA9547
  • 04 मोबाइल फोन
  • ₹2,850 नकद
  • सफेद धातु का 01 ब्रेसलेट

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना रोजा प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मिश्र, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी मोहनदेव शर्मा, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, अर्जुन सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Previous Post Next Post