लखनऊ में 31 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

 

ब्यूरो रिपोर्ट आदित्य यादव लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना काकोरी क्षेत्र के ग्राम जमाल नगर निवासी रीता पाल पत्नी अजय पाल, उम्र करीब 31 वर्ष, के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार रीता पाल 18 जुलाई 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे बिना बताए घर से चली गईं। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।

रीता पाल का रंग गेहुँआ, कद करीब 5 फीट, शरीर स्वस्थ है और वह सूट पहने हुए थीं। परिजनों ने इस संबंध में थाना काकोरी में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिला के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दें।

पति अजय पाल: 9369553815
प्रभारी निरीक्षक थाना काकोरी: 74080 06605
विवेचक उपनिरीक्षक विकास यादव: 74080 06065

पुलिस ने अपील की है कि जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित नंबरों पर संपर्क करें, ताकि महिला को सकुशल परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

Previous Post Next Post