लखनऊ: 26 वर्षीय राधा यादव लापता, घर से निकलीं फिर नहीं लौटीं

 

ब्यूरो रिपोर्ट आदित्य यादव लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना काकोरी क्षेत्र के ग्राम धर निवासी राधा यादव पत्नी अमित यादव, उम्र करीब 26 वर्ष, के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार राधा यादव 12 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10 बजे बिना बताए घर से चली गईं। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।

गुमशुदा महिला का रंग गेहुँआ, चेहरा गोल, शरीर स्वस्थ और कद करीब 5 फीट बताया गया है। वह साड़ी पहने हुए थीं। इस संबंध में थाना काकोरी, लखनऊ में 12 अगस्त 2026 को गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।

परिजनों और पुलिस ने आमजन से अपील की है कि राधा यादव के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें।

पति अमित यादव: 8299386687
प्रभारी निरीक्षक थाना काकोरी: 7839861110
विवेचक उप निरीक्षक विकास यादव: 7408006065

अपील: महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें, ताकि उन्हें सकुशल घर पहुंचाया जा सके।

Previous Post Next Post