ब्यूरो रिपोर्ट निजामुद्दीन सीतापुर ✍️
सिधौली/सीतापुर। जुलूसे मुहम्मदी को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 31 अगस्त को क्षेत्र में जुलूसे मुहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस में बाड़ी, सिधौली, अहमदपुर जट, गड़िया, हसनपुर, अकोहरा, टंड़ई कला सहित आसपास के क्षेत्रों के मुस्लिम समाज के लोग शामिल होंगे।
जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर कोतवाली परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था एवं जुलूस के दौरान आवश्यक इंतजामों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में जुलूस के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन के साथ समन्वय से कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
#सिधौली #सीतापुर #जुलूसेमुहम्मदी #Muharram #MiladUnNabi #जुलूस #सीतापुर_न्यूज़ #Sidhौली
श्रेणी
सीतापुर
