स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 10 अगस्त। जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं के मौके पर पहुंचकर उनकी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण एवं निस्तारण किया जा रहा है।
10 अगस्त 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों से प्राप्त शिकायतों में कुल 32 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया।
शिकायतकर्ता के घर पहुंच रही पुलिस
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के पास मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में कम से कम एक स्थान तथा थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर प्रतिदिन मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
स्थलीय निरीक्षण कर होगा शिकायतों का समाधान
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता के घर एवं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। दोनों पक्षों से बातचीत एवं उनका फीडबैक लेकर शिकायत के समाधान के संबंध में संतुष्टि सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य यह है कि शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। मौके पर पहुंचकर शिकायत की वास्तविक स्थिति को समझते हुए बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से उसका निस्तारण किया जा सके।
शाहजहाँपुर पुलिस के अनुसार, जनशिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी जा रही है। विशेष अभियान के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के साथ ही शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है।
