हमारा बूथ सबसे मजबूत, तिलहर विधानसभा के 419 बूथों को और मजबूत करने का संकल्प

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। तिलहर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के बूथ संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से नि. जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने सिंधौली मंडल की ग्राम पंचायत बबोरी, पिलखना, महाऊ दुर्ग एवं पिपरिया प्रहलाद का दौरा किया।

इस दौरान अजय प्रताप यादव ने कहा कि तिलहर विधानसभा के सभी गांवों और नगर क्षेत्रों में पहुंचकर 419 बूथों को और मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी की जीत पिछली बार से भी अधिक भारी होगी।

अजय प्रताप यादव के साथ ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के प्रधान अनिल गुप्ता ने कहा, “योगी जी हैं तो सुरक्षा की गारंटी है।” उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रवासियों को मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को और मजबूत करना है।

कार्यक्रम के दौरान सिंधौली मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सक्सेना एवं महामंत्री मनीष गुप्ता ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत नियामतपुर प्रधान अभय प्रताप, बबोरी प्रधान अनिल गुप्ता, चढ़ारी प्रधान भानु प्रताप, महमूदापुर प्रधान मोहम्मद शरीफ, पिलखना प्रधान अमर सिंह यादव, ढकिया हमीद नगर प्रधान बृजेश यादव, शहजादपुर प्रधान पातीराम, महाऊ दुर्ग प्रधान अनिल वर्मा, पूर्व प्रधान हरिराम वर्मा, हेतराम वर्मा, अजय पाल वर्मा, श्रीकांत दीक्षित, यशपाल सिंह, राहुल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Previous Post Next Post