तिलहर में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, 419 बूथों को मजबूत करने का संकल्प

👉 अजय प्रताप बोले—इस बार जीत पिछली बार से भी होगी भारी
👉 प्रधान अनिल गुप्ता ने कहा—‘योगी हैं तो सुरक्षा की गारंटी’

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

तिलहर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तिलहर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने सिंधौली मंडल की ग्राम पंचायत बबोरी, पिलखना, महाऊ दुर्ग और पिपरिया प्रहलाद सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से संवाद किया।

अजय प्रताप यादव ने कहा कि तिलहर विधानसभा के सभी ग्रामों और नगर क्षेत्र में पहुंचकर 419 बूथों को और मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन की मजबूती के दम पर भारतीय जनता पार्टी इस बार पिछली बार से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी।

अभियान में अजय प्रताप यादव के साथ ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के प्रधान अनिल गुप्ता ने कहा, “योगी जी हैं तो सुरक्षा की गारंटी है। हम सभी क्षेत्रवासियों को एकजुट होकर योगी जी के हाथों को और मजबूत करना है।”

सिंधौली मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सक्सेना एवं महामंत्री मनीष गुप्ता ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नियामतपुर प्रधान अभय प्रताप, बबोरी प्रधान अनिल गुप्ता, चढ़ारी प्रधान भानु प्रताप, महमूदापुर प्रधान मोहम्मद शरीफ, पिलखना प्रधान अमर सिंह यादव, ढकिया हमीद नगर प्रधान बृजेश यादव, शहजादपुर प्रधान पातीराम, महाऊ दुर्ग प्रधान अनिल वर्मा, पूर्व प्रधान हरीराम वर्मा, हेतराम वर्मा, अजय पाल वर्मा, श्रीकांत दीक्षित, यशपाल सिंह, राहुल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous Post Next Post