ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता सीतापुर ✍️
24 घंटे में 246 मिमी बारिश दर्ज, शारदा बैराज से 84,285 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
सीतापुर। जनपद में बीते 24 घंटे के दौरान हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। सिंचाई विभाग के शारदा नहर प्रखंड तृतीय की 30 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजे की दैनिक गेज रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 246 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
भारी बारिश के बीच सरयां नदी का जलस्तर 131.00 मीटर पहुंच गया है, जो उसके खतरे के निशान 131.00 मीटर के बराबर है। इससे नदी के आसपास के क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई है।
वहीं गोमती नदी (नीमसार) का जलस्तर 120.18 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 123.10 मीटर है। घाघरा नदी (ग्राम अंगरौरा) का जलस्तर 118.00 मीटर है और खतरे का निशान 119.00 मीटर है।
बैराजों से लगातार पानी का डिस्चार्ज
रिपोर्ट के अनुसार बनबसा बैराज से 59,177 क्यूसेक, शारदा बैराज से 84,285 क्यूसेक तथा गिरिजा/घाघरा बैराज से 1,37,134 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तीनों स्थानों पर जलस्तर का ट्रेंड Steady दर्ज किया गया है।
नदियों और बैराजों की स्थिति को देखते हुए निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
नदी किनारे बसे ग्रामीणों से सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है।
