स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 अगस्त 2026। थाना खुदागंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय द्वारा मो. आरिफ पुत्र रिजाजुद्दीन, निवासी दीपपुर, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 42 वर्ष के विरुद्ध वाद संख्या 89/24, केस संख्या 513/18, धारा 279/338 भादवि के मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 16 अगस्त 2026 को करीब 11:10 बजे थाना खुदागंज पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर दीपपुर में दबिश दी। अभियुक्त के मौके पर मौजूद मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तारी का कारण बताते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने के लिए भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र एवं कांस्टेबल 1962 गौरव शर्मा शामिल रहे।
