स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 अगस्त 2026। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को ग्राम खुबपुर अचिंतपुर निवासी शिवपाल ने अपनी पुत्री को शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में सौरभ उर्फ गोलू के खिलाफ तहरीर दी थी। मामले में थाना गढ़िया रंगीन पर मु.अ.सं. 18/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमे में वांछित अभियुक्त सौरभ उर्फ गोलू पुत्र जयवीर, निवासी ग्राम खुबपुर अचिंतपुर, थाना गढ़िया रंगीन, उम्र करीब 24 वर्ष की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 15 अगस्त 2026 को करीब दोपहर 1 बजे दिल्ली के थाना जहांगीरपुरी क्षेत्र स्थित मकान नंबर 1614, सी-ब्लॉक की चौथी मंजिल के एक कमरे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान संबंधित विधिक प्रावधानों का पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रजनीश कुमार, रिजर्व कांस्टेबल अजय कुमार एवं रिजर्व महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शामिल रहीं।
