शाहजहाँपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 43 जनशिकायतों का किया निस्तारण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शिकायतकर्ताओं को थाने और पुलिस कार्यालय के चक्कर से राहत देने के लिए विशेष अभियान जारी

शाहजहाँपुर, 25 अगस्त। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं के मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।

25 अगस्त 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों से प्राप्त शिकायतों में से कुल 43 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

घर पहुंचकर होगी शिकायतों की जांच

अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे।

पुलिस शिकायतकर्ता के घर अथवा मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करेगी। आवश्यकता के अनुसार दोनों पक्षों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया जाएगा और शिकायत के समाधान के संबंध में संतुष्टि सुनिश्चित की जाएगी।

बार-बार थाने आने की जरूरत नहीं

शाहजहाँपुर पुलिस का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार थाने अथवा उच्चाधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत देना है। मौके पर पहुंचकर शिकायतों के निस्तारण से समस्याओं का समयबद्ध एवं बेहतर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के पर्यवेक्षण में चल रहे इस अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नामित किया गया है।

Previous Post Next Post