स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी समस्याएं पहुंचीं
शाहजहांपुर, 25 अगस्त। नगर निगम शाहजहांपुर द्वारा मंगलवार को ककरा स्थित नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली जनसुनवाई में नगर क्षेत्र से आए नागरिकों ने विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण तथा कर विभाग से संबंधित समस्याएं अधिकारियों को बताईं। इस दौरान कुल 7 समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
नगर निगम की ओर से बताया गया कि जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
जनसुनवाई दिवस में अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, कर निर्धारण अधिकारी दिव्यांशु पांडेय तथा कर अधीक्षक विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों एवं नगर के नागरिकों ने भी जनसुनवाई में सहभागिता की।
नगर निगम शाहजहांपुर ने नगरवासियों से अपील की कि नगर निगम से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए जनसुनवाई दिवस में उपस्थित होकर अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखें, ताकि उसका समाधान कराया जा सके।
नगर निगम ने नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
