स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना खुदागंज पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक, अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को ग्राम मकरन्दापुर निवासी सुरेन्द्र सिंह ने थाना खुदागंज में तहरीर दी थी। आरोप था कि विवादित भूमि को खोदने का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पुत्र आदेश सिंह के साथ मारपीट और गाली-गलौज की तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। मामले में मु0अ0सं0 212/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 अगस्त 2026 को सुबह करीब 4:40 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम मकरन्दापुर के बाहर स्थित शिव मंदिर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में रामलड़ैते सिंह (45), जगपाल सिंह उर्फ पप्पू सिंह (48), गिरीश पाल सिंह (70) और रामप्रकाश उर्फ बाबा सिंह (38) शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक, दो जिंदा कारतूस, .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
बरामदगी एवं अभियुक्तों के बयानों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं 3/25/27/30 बढ़ाई गई हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- रामलड़ैते सिंह पुत्र जयपाल सिंह, निवासी ग्राम मकरन्दापुर, थाना खुदागंज।
- जगपाल सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र जयपाल सिंह, निवासी ग्राम मकरन्दापुर, थाना खुदागंज।
- गिरीश पाल सिंह पुत्र हरिचन्द्र सिंह, निवासी ग्राम नगला मधा, थाना कटरा।
- रामप्रकाश उर्फ बाबा सिंह पुत्र गिरीश पाल, निवासी ग्राम नगला मधा, थाना कटरा।
बरामदगी
- 01 लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक 12 बोर
- 02 जिंदा कारतूस 12 बोर
- 01 अवैध तमंचा .315 बोर
- 01 खोखा कारतूस .315 बोर
- 01 जिंदा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक घनश्याम बहादुर, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार नादर, उपनिरीक्षक दिनेशचन्द्र, हेड कांस्टेबल चन्द्रभूषण, कांस्टेबल गौरव शर्मा एवं कांस्टेबल लक्ष्मण राघव शामिल रहे।
