आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ, शाहजहांपुर में एक ही जगह मिलेंगी कई आधार सेवाएं

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 27 अगस्त। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। यह केंद्र शर्मा जी का डेरा, चौक रोड, चार खंभा के निकट, शाहजहांपुर में संचालित किया जा रहा है।

आधार जन सेवा केंद्र के प्रबंधक अभिषेक अग्निहोत्री ने बताया कि केंद्र पर नागरिकों को आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां नए आधार का नामांकन तथा नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ई-मेल में संशोधन की सुविधा उपलब्ध है।

इसके साथ ही फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस जैसे बायोमेट्रिक अपडेट, डॉक्यूमेंट अपडेट, ई-आधार डाउनलोड, आधार प्रिंट और पीवीसी आधार प्रिंट जैसी सेवाएं भी केंद्र पर उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने बताया कि आधार सेवा केंद्र सातों दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित रहेगा। केंद्र शुरू होने से नागरिकों को आधार संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकने से राहत मिलने की उम्मीद है।

Previous Post Next Post