स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। एसओजी/सर्विलांस सेल एवं थाना तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ₹5,000 के इनामी वांछित शातिर अपराधी टूडी सिंह उर्फ टोडी उर्फ अशोक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा ₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, 25 जुलाई 2026 को कृष्णा वर्मा निवासी मोहल्ला मतानी चौक, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर ने ज्वैलरी की दुकान का शटर एवं तिजोरी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए जाने की तहरीर दी थी। मामले में मु0अ0सं0 404/26, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
इस मामले में प्रकाश में आए राकेश उर्फ कल्ला, हीरा सिंह एवं अनोखे उर्फ लादू को पुलिस द्वारा 7 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को टूडी सिंह उर्फ टोडी उर्फ अशोक किसी अन्य चोरी की घटना के उद्देश्य से रेकी करने के लिए सुभाष नगर रिंग रोड स्थित गर्रा पुल के पास खड़ा था। मुखबिर की सूचना पर एसओजी/सर्विलांस सेल एवं थाना तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सुबह करीब 9:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।
₹4,500 नकद बरामद
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से कुल ₹4,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इनमें ₹2,000 रुपये थाना तिलहर के मुकदमे से तथा ₹2,500 रुपये थाना कांट में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित बताए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
टूडी सिंह उर्फ टोडी उर्फ अशोक पुत्र बलीराम, निवासी ग्राम मिल्किया, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 45 वर्ष।
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी मामले दर्ज हैं—
- मु0अ0सं0 507/22, धारा 399/402 भादवि, थाना मदनापुर।
- मु0अ0सं0 510/22, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना मदनापुर।
- मु0अ0सं0 368/2026, धारा 305(ए)/331(2) बीएनएस, थाना कांट।
अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र थाना तिलहर, उपनिरीक्षक मोहनदेव शर्मा प्रभारी एसओजी/सर्विलांस सेल मय टीम, उपनिरीक्षक सौरभ शुक्ला, कांस्टेबल विनय कुमार एवं रिजर्व आरक्षी हेमन्त कुमार शामिल रहे।
