शाहजहाँपुर में एसडीएम तिलहर की तैनाती में बदलाव, आदित्य श्रीवास्तव बने नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 27 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में बदलाव करते हुए श्री आदित्य श्रीवास्तव को नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट, शाहजहाँपुर के पद पर तैनात किया है। वहीं श्रीमती नीलिमा यादव को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, तिलहर के पद पर तैनाती दी गई है।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार श्री आदित्य श्रीवास्तव, संयुक्त मजिस्ट्रेट, शाहजहाँपुर द्वारा जनपद में योगदान आख्या प्रस्तुत करने के फलस्वरूप यह तैनाती की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

आदेश में श्रीमती नीलिमा यादव, अतिरिक्त अधिकारी/अपर उप जिलाधिकारी, मुख्यालय, शाहजहाँपुर को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, तिलहर के पद पर तैनात किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि आयुक्त बरेली मंडल सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

Previous Post Next Post