स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
न्यायालय ने ₹50 हजार के अर्थदंड से भी किया दंडित
शाहजहाँपुर, 24 अगस्त। अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत शाहजहाँपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना कटरा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने आरोपी को 5 वर्ष के सश्रम कारावास एवं ₹50 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना कटरा में दर्ज मु0अ0सं0 245/2022, धारा 8/22(ख) एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी इन्तजार पुत्र हनीफ, निवासी पचौयी, थाना फरीदपुर, जनपद बरेली के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल बरामद होने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
प्रभावी पैरवी के बाद हुई सजा
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत शाहजहाँपुर पुलिस की मॉनीटरिंग सेल, थाना कटरा पुलिस एवं अभियोजन विभाग ने आपसी समन्वय स्थापित कर मामले में प्रभावी पैरवी की। समयबद्ध तरीके से साक्षियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर साक्ष्य कराया गया।
इसके बाद माननीय एडीजे-42 न्यायालय द्वारा आरोपी इन्तजार को दोषसिद्ध करते हुए 5 वर्ष के सश्रम कारावास एवं ₹50 हजार के अर्थदंड से दंडित किया गया।
सजा प्राप्त अभियुक्त
इन्तजार पुत्र हनीफ
निवासी पचौयी, थाना फरीदपुर, जनपद बरेली।
मुकदमे का विवरण
मु0अ0सं0 245/2022
धारा 8/22(ख) एनडीपीएस एक्ट
थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर।
शाहजहाँपुर पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को प्रभावी पैरवी के माध्यम से शीघ्र एवं कठोर सजा दिलाने का अभियान लगातार जारी है।