लखनऊ: बीकेटी में हुई अनिल कुमार की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल बरामद
**लखनऊ।** राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र अंतर्गत 3 अगस्त को अमौली लॉन के सामने मिले अनिल कुमार के शव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी व डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक अनिल कुमार की मौत का कारण सिर पर गंभीर चोट (हेड इंजरी) होना सामने आया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शराब के लिए रुपये मांगने को लेकर अनिल का आरोपियों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान हुई धक्का-मुक्की में अनिल ईंटों पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और उसकी मौत हो गई।
👤 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- **दुर्गेश यादव**
- **कुवेर यादव उर्फ अमर यादव**
- **रंजीत रावत**
- **रामकेश यादव**
- **अवधेश यादव**
📱 बरामदगी:
• आरोपियों की निशानदेही पर मृतक अनिल कुमार का कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
बीकेटी पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी कर ली है और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
