एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना पुवायाँ पुलिस ने गंभीर मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को मंजीत जाटव निवासी ग्राम मडैया खांडेपुर की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 381/2026 दर्ज किया गया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तों ने एक राय होकर वादी के पिता के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों एवं असलहों से मारपीट की, गला दबाया तथा जान से मारने की धमकी दी। वादी के पिता गंभीर अवस्था में मोहनपुर विद्यालय के पास मिले थे।

विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धाराओं में बढ़ोतरी की गई। मामले में नामजद अभियुक्त उदयवीर सिंह और आर्यन सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इसी क्रम में थाना पुवायाँ पुलिस ने कल्लू उर्फ ओमेन्द्र सिंह पुत्र मुन्नू सिंह (लगभग 52 वर्ष) निवासी ग्राम मोहनपुर को 07 अगस्त 2026 को रात 8:35 बजे, मोहनपुर से मीरपुर जाने वाले रास्ते पर सरकारी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 381/2026, धारा 191(2), 191(3), 109(1), 110, 115(2), 352, 351(3), 117(2) बीएनएस एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट, थाना पुवायाँ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार एवं कांस्टेबल अक्षय बालियान, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।

Previous Post Next Post