ऑपरेशन कन्विक्शन: स्मैक बरामदगी के मामले में आरोपी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

₹50 हजार के अर्थदंड से भी दंडित, मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी

शाहजहाँपुर, 24 अगस्त। अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत शाहजहाँपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना कटरा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने आरोपी जयकेश को 5 वर्ष के सश्रम कारावास एवं ₹50 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी जयकेश पुत्र रामनाथ, निवासी ककराहा, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। इस मामले में थाना कटरा में मु0अ0सं0 244/2022, धारा 8/22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।

प्रभावी पैरवी से हुई सजा

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मॉनीटरिंग सेल, थाना कटरा पुलिस एवं अभियोजन विभाग द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर मामले में प्रभावी पैरवी की गई। समयबद्ध तरीके से साक्षियों को माननीय न्यायालय एडीजे-42 के समक्ष प्रस्तुत कर साक्ष्य कराया गया।

प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने आरोपी जयकेश को दोषसिद्ध करते हुए 5 वर्ष का सश्रम कारावास तथा ₹50 हजार के अर्थदंड से दंडित किया।

सजा प्राप्त अभियुक्त

जयकेश पुत्र रामनाथ
निवासी ककराहा, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर।

मुकदमे का विवरण

मु0अ0सं0 244/2022
धारा 8/22(ख) एनडीपीएस एक्ट
थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर।

शाहजहाँपुर पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को शीघ्र एवं कठोर सजा दिलाने के लिए मॉनीटरिंग सेल, पुलिस एवं अभियोजन विभाग द्वारा प्रभावी पैरवी लगातार जारी है।

Previous Post Next Post