ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर/उतरौला। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत उनकी पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र माटी युक्त कलश यात्रा का उतरौला विधानसभा क्षेत्र के साधुनगर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत किशुनपुर सागर में श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया।
कलश यात्रा के पहुंचने पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने सहभागिता करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अनुसूचित समाज के लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान संत गुरु रविदास महाराज के विचारों एवं उनके सामाजिक संदेश को स्मरण किया गया। उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अनुसूचित समाज सियाराम सरोज, भाजपा वरिष्ठ नेता अनुसूचित समाज राजा राम गौतम, जिला संयोजक अंकुर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, भाजपा नेता सुमित सिंह, मंडल महामंत्री राधेश्याम गुप्ता, भाजपा नेता भगवान पूजन पटेल, विकास गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गुप्ता, श्याम जी वर्मा, राम गरीब, राम करन, सूरज, संतोष एवं सुरेंद्र कुमार सहित अनुसूचित समाज के वरिष्ठ जन और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया और गुरु रविदास महाराज के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
