🚨 739 ग्राम अफीम के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 2.25 लाख रुपये

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 16 अगस्त 2026। थाना कटरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 739 ग्राम अवैध अफीम और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये है।

पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कटरा पुलिस टीम ने ग्राम हुलास नगला पुल के पार सर्विस रोड से करीब रात 8:44 बजे बृजनन्दन पुत्र लालता प्रसाद, उम्र करीब 48 वर्ष, निवासी ग्राम वीवनी, थाना अलीगंज, जनपद बरेली को गिरफ्तार किया।

बरामदगी के आधार पर थाना कटरा में मु.अ.सं. 250/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी

  • 739 ग्राम अवैध अफीम
  • 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मु.अ.सं. 72/23, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट, थाना कालाढूंगी, जनपद नैनीताल (उत्तराखंड) में मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामू आर्य, कांस्टेबल आशीष कुमार एवं कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Previous Post Next Post