स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार, 17 अगस्त 2026 को तहसील पुवायां में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
जारी रोस्टर के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी शाहजहाँपुर द्वारा की जाएगी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली, स्वास्थ्य, कृषि सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें रखी जा सकेंगी। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश हैं।
जनपदवासियों से अपील है कि संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक प्रपत्रों के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
