कानपुर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद

 

ब्यूरो रिपोर्ट आदित्य यादव ✍️

फजलगंज पुलिस की कार्रवाई, कई थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए वाहन बरामद

कानपुर। थाना फजलगंज पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 7 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी बरामद की गई है।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान छोटू बाघमार उर्फ अर्जुन पुत्र सुरेश बाघमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा बरामद किए गए वाहन फजलगंज, नजीराबाद, जूही और काकादेव थाना क्षेत्रों से चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

फजलगंज पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास एवं बरामद वाहनों के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post