UPSSSC लोअर PCS परीक्षा केंद्रों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ड्यूटी और अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शाहजहाँपुर, 23 अगस्त 2026। UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा नगर एवं सदर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।

क्षेत्राधिकारी सदर ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा परीक्षा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए गए।

Previous Post Next Post