संभल के नए एसपी बने विकास चंद्र त्रिपाठी, पदभार ग्रहण कर संभाली जिले की कमान

 

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

पुलिस गार्ड ने दी सलामी, अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

संभल। बाराबंकी के पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक एवं हाल ही में पदोन्नत पुलिस अधिकारी विकास चंद्र त्रिपाठी ने रविवार को संभल जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनके संभल आगमन पर पुलिस परिवार की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर श्री विकास चंद्र त्रिपाठी को पुलिस गार्द द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वरिष्ठ एवं अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान संभल क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने भी लाल गुलाब का पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी। अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने कार्यालय में कार्यभार संभाला और जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने अपराध पर प्रभावी अंकुश, जनसुनवाई को बेहतर बनाने तथा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

उनके पदभार संभालने से संभल पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और बेहतर पुलिसिंग को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।

Previous Post Next Post