परिवार परामर्श केंद्र में 8 मामलों की सुनवाई, 3 दंपतियों में कराया आपसी समझौता


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 13 अगस्त। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में गुरुवार को पारिवारिक विवादों से संबंधित कुल 8 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान पुलिस एवं परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को समझाकर आपसी संवाद कराया, जिसके बाद 3 दंपतियों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया और उन्हें सकुशल विदा किया गया।

मारपीट और घरेलू विवाद के मामलों में हुई सुनवाई

पहला मामला थाना कोतवाली क्षेत्र से संबंधित था। आवेदिका ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी और पति द्वारा आए दिन मारपीट करने, खाना-खर्च न देने तथा घर से निकालने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों को महिला थाना बुलाकर बातचीत एवं समझाइश दी गई। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया।

दूसरा मामला भी थाना कोतवाली क्षेत्र से संबंधित था। आवेदिका ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी और पति द्वारा मारपीट करने एवं घर से निकालने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की काउंसलिंग के बाद आपसी सहमति से समझौता कराया गया।

तीसरा मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र से संबंधित था। आवेदिका ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी और पति पर आए दिन मारपीट करने एवं घर से निकालने का आरोप लगाया। महिला थाना में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी वार्ता एवं समझाइश कराई गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया।

समझौते के बाद तीनों दंपतियों को महिला थाना से सकुशल विदा किया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यवाही के दौरान प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, महिला उपनिरीक्षक सुषमा देवी, महिला कांस्टेबल 1677 रिंकी पाल तथा DLSA स्टाफ से PLV बबली मौजूद रहीं।

परिवार परामर्श केंद्र, महिला थाना द्वारा पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति, संवाद एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारित कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous Post Next Post