🇮🇳 शाहजहाँपुर के विभिन्न थानों में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, क्षेत्राधिकारियों ने किया ध्वजारोहण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों में गरिमापूर्ण ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना रोजा, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद द्वारा थाना जलालाबाद तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा थाना पुवायाँ परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इसके बाद उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। पुलिस अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर थाना रोजा, थाना जलालाबाद एवं थाना पुवायाँ के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 🇮🇳

Previous Post Next Post