स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद शाहजहाँपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर की अध्यक्षता में किया गया।
तिरंगा रैली का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइन से हुआ। क्षेत्राधिकारी नगर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ रैली में सहभागिता की।
रैली रिजर्व पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए शहीद स्तंभ, खिरनीबाग तक निकाली गई। प्रतिभागियों ने पूरे अनुशासन के साथ मार्च किया। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
🇮🇳 शहीद स्तंभ पर अमर शहीदों को नमन
रैली के शहीद स्तंभ, खिरनीबाग पहुंचने पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित उपस्थित अधिकारियों ने अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक सलामी अर्पित की। देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
तिरंगा रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रैली के माध्यम से आमजन को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया। 🇮🇳
