स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने के साथ ही सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में उचित दर विक्रेताओं से अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। साथ ही आश्वस्त किया गया कि इसके लिए आवश्यक धनराशि का आवंटन सरकार द्वारा किया जाएगा।
श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं पावन नाग पंचमी के अवसर पर मिले इन उपहारों को उचित दर विक्रेताओं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया गया। इस अवसर पर सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
श्रेणी
उत्तर प्रदेश
