स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
मुख्यमंत्री योगी ने 3,446 प्राविधिक सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में किया संबोधन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों एवं 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाया है। इसी का परिणाम है कि अब तक 9 लाख 30 हजार से अधिक युवाओं का सरकारी सेवाओं के लिए चयन किया जा चुका है।
🎯 अगले 6 माह में 1 लाख सरकारी नौकरियां
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार आने वाले 6 महीनों में विभिन्न क्षेत्रों में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं को उनकी योग्यता एवं प्रतिभा के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराना है। नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लगातार मजबूत किया जा रहा है, जिससे योग्य युवाओं को बिना किसी भेदभाव के सरकारी सेवा में आने का अवसर मिल सके।
