स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
बण्डा पुलिस ने टेढ़ा पुल के पास से पकड़ा, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा
शाहजहाँपुर, 25 अगस्त। थाना बण्डा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना बण्डा में मुकदमा दर्ज था और विवेचना के दौरान मामले में धारा 87/64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी।
पुलिस के मुताबिक, 5 जुलाई 2026 को वादी ने थाना बण्डा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सोनू पुत्र ओमकार, निवासी ग्राम अख्तियारपुर धौंकल, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर, वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना बण्डा में मु0अ0सं0 317/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना में बढ़ाई गईं धाराएं
पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान अभियुक्त द्वारा पीड़िता से शादी कर लेने तथा पति-पत्नी के रूप में रहने से संबंधित साक्ष्य प्राप्त हुए। इसके बाद मुकदमे में धारा 87/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।
इसी क्रम में 25 अगस्त 2026 को करीब 14:15 बजे थाना बण्डा पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त सोनू को बण्डा-पुवायाँ रोड पर टेढ़ा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📌 गिरफ्तार अभियुक्त
सोनू पुत्र ओमकार
निवासी ग्राम अख्तियारपुर धौंकल, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर।
📋 पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 317/2026
धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर।
📍 गिरफ्तारी
स्थान: बण्डा-पुवायाँ रोड, टेढ़ा पुल के पास
दिनांक/समय: 25 अगस्त 2026, करीब 14:15 बजे।
👮 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह
- उ0नि0 आशा रानी
- रि0का0 अक्षित तेवतिया
- थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर
