स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना रौजा पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी 20 अगस्त 2026 को मुकरमपुर चौराहे के पास से की गई।
पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना रौजा में राहुल पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम सरही, थाना रौजा, शाहजहाँपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस के अनुसार मुकदमे में वांछित आरोपी लगातार फरार चल रहा था। 20 अगस्त को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर राहुल पुत्र सुरेश, उम्र करीब 22 वर्ष, को मुकरमपुर चौराहे के पास से सुबह करीब 11:40 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 358/2026, धारा 64(2)(m), 65(1), 87 बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना रौजा, शाहजहाँपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उप निरीक्षक शिवम अग्रवाल, कांस्टेबल नितिन कुमार एवं कांस्टेबल विजेन्द्र सिंह।
