टेढ़ी पुलिया के पास सड़क हादसा, बिहार से बिजनौर जा रहे बाइक सवार की मौत

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। लखनऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेढ़ी पुलिया के पास गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाहजहाँपुर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सब्बू पुत्र गफ्फार खां, निवासी महुआ, थाना कोतवाली देहात, जनपद बिजनौर, उम्र करीब 35 वर्ष, मोटरसाइकिल संख्या BR01KC6986 से बिहार से बिजनौर जा रहे थे। वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर लौट रहे थे।

बताया गया कि टेढ़ी पुलिया के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल शाहजहाँपुर पहुंचाया तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी।

दौराने उपचार सब्बू की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा नियमानुसार भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला शव विच्छेदन गृह शाहजहाँपुर भेज दिया है। घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post