स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) शाहजहाँपुर ने अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 20 हजार रुपये कीमत का POCO मोबाइल फोन बरामद किया है।
जीआरपी के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को थाना जीआरपी शाहजहाँपुर की पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन शाहजहाँपुर की छोटी लाइन के पास बरगद के पेड़ के नीचे से गौरव पुत्र सुखलाल, निवासी ग्राम पेहना, थाना क्योलड़िया, जनपद बरेली एवं हाल पता मोहल्ला दिलाजाक, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से थाना जीआरपी शाहजहाँपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 21/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित एक POCO कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त का अपराध करने का तरीका चलती ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशन परिसर में चोरी करना था। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी का स्थान: रेलवे स्टेशन शाहजहाँपुर की छोटी लाइन के पास बरगद के पेड़ के नीचे।
गिरफ्तार अभियुक्त: गौरव पुत्र सुखलाल, उम्र करीब 22 वर्ष।
बरामदगी: POCO कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹20,000।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
- उ0नि0 प्रांजल सिंह यादव, थाना जीआरपी शाहजहाँपुर
- कां0 ज्ञानेन्द्र यादव, थाना जीआरपी शाहजहाँपुर
- कां0 पुष्पेन्द्र सिंह, थाना जीआरपी शाहजहाँपुर
