मौदा मोड़ पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध दुकानों और अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार लखनऊ ✍️

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट के पास मौदा मोड़ पर नगर निगम ने सड़क किनारे लगी दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध तरीके से लगाए गए दुकानों एवं अतिक्रमण को हटाना शुरू किया।

कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नगर निगम की टीम द्वारा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के उच्च अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।

मौदा मोड़ पर नगर निगम की इस कार्रवाई से सड़क किनारे दुकान लगाने वाले लोगों में हलचल देखने को मिली। अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है।

अब सवाल यह है कि नगर निगम की कार्रवाई सड़क के दोनों तरफ किए गए अतिक्रमण के खिलाफ होती है या कार्रवाई केवल एक तरफ तक ही सीमित रहती है।

आगरा एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट के पास मौदा मोड़ से बड़ी खबर—नगर निगम का बुलडोजर लगातार जारी है और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Previous Post Next Post