स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। अधोहस्ताक्षरी द्वारा 21 अगस्त 2026 को अपराह्न 1:15 बजे विकासखंड ददरौल के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय धन्योरा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक श्रीमती कल्पना, प्रियंका भटनागर एवं श्रीमती वीना शर्मा तथा श्री अतेन्द्र कुमार, शिक्षा मित्र उपस्थित मिले। वहीं प्रधानाचार्य श्री यशपाल सिंह निरीक्षण के समय उपस्थित नहीं थे, हालांकि निरीक्षण समाप्त होने के समय वह विद्यालय पहुंच गए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत मीनू के अनुसार भोजन बनाए जाने की जानकारी दी गई। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी संतोषजनक पाई गई।
हालांकि विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था असंतोषजनक मिली। इस पर मौके पर उपस्थित शिक्षकों को विद्यालय परिसर में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं अनुकूल शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
