बारावफात को लेकर शाहजहाँपुर पुलिस अलर्ट, स्थलीय निरीक्षण और पीस कमेटी बैठक में सौहार्द की अपील

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। आगामी बारावफात पर्व के दृष्टिगत शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में 21 अगस्त 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

इसी क्रम में थाना जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक द्वारा संबंधित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर बारावफात पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने आमजन से भी अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की।

वहीं थाना खुटार प्रभारी निरीक्षक द्वारा धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Previous Post Next Post