स्कूलों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो गैस सिलेंडर बरामद

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। थाना कोतवाली जरवा पुलिस ने विद्यालयों में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी किए गए दो गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, कम्पोजिट विद्यालय चौहत्तरकलां से एक गैस सिलेंडर और चावल चोरी होने के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली जरवा में मु0अ0सं0 45/2026, धारा 305(e)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कोतवाली जरवा योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संतोष पुत्र त्रिवेणी निवासी गौरा विश्रामपुर, थाना कोतवाली जरवा, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ एवं विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान आरोपी के संबंध में कम्पोजिट विद्यालय चौहत्तरकलां से एक गैस सिलेंडर व चावल तथा प्राथमिक विद्यालय चैनपुर तुलसीपुर से एक गैस सिलेंडर चोरी करने की जानकारी सामने आई। आरोपी के कब्जे से दो गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।

Previous Post Next Post