नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए मेडिकल संचालकों के साथ बैठक, दिलाई शपथ

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। जनपद में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संतोष मिश्रा ने थाना परिसर में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं मेडिकल संचालकों के साथ बैठक की।

बैठक में सभी मेडिकल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं अथवा सामग्री का अवैध क्रय-विक्रय न किया जाए। साथ ही ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया।

नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील

पुलिस ने मेडिकल संचालकों से युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

मेडिकल संचालकों को दिलाई गई शपथ

बैठक के दौरान उपस्थित केमिस्ट, ड्रगिस्ट एवं मेडिकल संचालकों को नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग करने, नशीली एवं प्रतिबंधित सामग्री का अवैध क्रय-विक्रय नहीं करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता और जनसहयोग से ही सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

Previous Post Next Post