सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तानी महिला को किया गिरफ्तार


जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने भारत में अवैध रूप से निवास कर रही उज्बेकिस्तानी नागरिक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई एफआरआरओ (FRRO) से मिली सूचना के आधार पर की गई। पूछताछ के बाद महिला हेल्प डेस्क से उसकी गिरफ्तारी की गई।


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान लोला क्यूमोवा, उम्र करीब 45 वर्ष, मूल निवासी ताशकंद, उज्बेकिस्तान के रूप में हुई है। उसके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई भारतीय दस्तावेज, मोबाइल फोन, नकदी एवं आभूषण बरामद किए गए हैं।

पासपोर्ट-वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रहने का आरोप

पुलिस के अनुसार, थाना सुशांत गोल्फ सिटी में वर्ष 2025 में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों एवं एफआरआरओ की सूचना के आधार पर महिला की तलाश की गई।

पुलिस ने बताया कि महिला को वीजा एवं पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने के बाद भी कई वर्षों से भारत के अलग-अलग राज्यों एवं जिलों में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

भारतीय दस्तावेज बरामद

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से—

  • 02 आधार कार्ड
  • 01 पैन कार्ड
  • 01 ड्राइविंग लाइसेंस
  • 02 मोबाइल फोन
  • 03 बैंक कार्ड
  • 39,740 रुपये नकद
  • पीली एवं सफेद धातु के आभूषण
  • घड़ी एवं अन्य सामान

बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार महिला से पूछताछ में उसके द्वारा भारतीय दस्तावेज बनवाने तथा अन्य सहयोगियों के संबंध में जानकारी दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन से महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने का भी दावा किया है, जिसके आधार पर मामले में अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।

धोखाधड़ी और विदेशी नागरिकों से जुड़े मामले में दर्ज था मुकदमा

पुलिस के अनुसार मामला मु0अ0सं0 544/2025 से संबंधित है, जिसमें धारा 318(4)/61 बीएनएस, विदेशी पंजीकरण अधिनियम 1939 की धारा 5, विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14(ए), विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 7(1) तथा संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और बरामद मोबाइल फोन से मिले साक्ष्यों के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Previous Post Next Post