पारा में अवैध भैंस डेयरियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, भारी पुलिस फोर्स के साथ कार्रवाई

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। पारा क्षेत्र में लंबे समय से संचालित बताई जा रही अवैध भैंस डेयरियों के खिलाफ नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस से बदसलूकी के बाद प्रशासन ने डेयरी संचालकों के खिलाफ सख्ती बढ़ाई है। एसीपी काकोरी शकील अहमद के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पारा क्षेत्र में दर्जनों अवैध डेयरियों को खाली कराने और हटाने की कार्रवाई जारी है। वर्षों से संचालित बताई जा रही इन डेयरियों पर नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से डेयरी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण एवं अवैध डेयरी संचालन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती देखने को मिल रही है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के चलते पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों को हटाने का अभियान लगातार जारी है।

Previous Post Next Post