नाका पुलिस का सराहनीय कार्य, सड़क पर पड़े नशे में धुत युवक को सुरक्षित घर भेजा

 

ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️

लखनऊ। चारबाग क्षेत्र में सड़क पर नशे की हालत में पड़े एक युवक की सूचना मिलने पर नाका पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित सड़क से हटवाया। सड़क पर इस तरह पड़े रहने से युवक के साथ किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।

सूचना चारबाग चौकी प्रभारी एसआई विश्वजीत सिंह को मिली। थाना प्रभारी नाका विवेक चौधरी के दिशा-निर्देशन में चौकी प्रभारी विश्वजीत सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और नशे में धुत युवक को सड़क से सुरक्षित हटवाया।

पुलिस ने युवक को पानी पिलाया और उसकी स्थिति सामान्य करने के बाद ऑटो की व्यवस्था कर उसे सुरक्षित घर भेजा।

चारबाग चौकी प्रभारी एसआई विश्वजीत सिंह की तत्परता से सड़क पर पड़े युवक को संभावित हादसे से बचाया गया। पुलिस के इस मानवीय और सराहनीय प्रयास की लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

Previous Post Next Post