जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना बिजनौर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक आनंद प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ बिजनौर बाजार के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोलू होटल के सामने से नक्श सिटी जाने वाले मार्ग पर तमंचा लेकर घूम रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और हुमेद उर्फ हुमैर पुत्र स्वर्गीय सगीर, निवासी घसियारी मोहल्ला, कस्बा व थाना बिजनौर, लखनऊ, उम्र करीब 26 वर्ष को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 223/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पूछताछ में क्या बताया?
पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसे यह तमंचा करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जंगल में पड़ा मिला था। इसके बाद उसने तमंचा अपने पास रख लिया और कभी-कभी इसे लेकर घूमता था। पुलिस का कहना है कि वह लोगों को डराने-धमकाने के लिए भी इसका इस्तेमाल करता था।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आशियाना, बिजनौर और सरोजनीनगर थानों से संबंधित मामले शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक आनंद प्रताप सिंह, गजय सिंह, प्रशान्त सिंह, तेजवीर सिंह तथा कांस्टेबल संदीप कनौजिया और दिनेश चौरसिया शामिल रहे।
