सिर्फ दो घंटे में लापता बच्चा बरामद, परिवार के चेहरे पर लौटी खुशी

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना सहादतगंज क्षेत्र से करीब दो घंटे पहले लापता हुए बच्चे को बाजारखाला थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सकुशल पाकर परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए बाजारखाला पुलिस का आभार व्यक्त किया।

कम समय में बच्चे की सकुशल बरामदगी से पुलिस की सक्रियता और तत्परता सामने आई।

Previous Post Next Post