सहयोग संस्था ने कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाया भंडारा, सांसद ने की पुष्प वर्षा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियों द्वारा शाहजहाँपुर-मोहम्मदी रोड स्थित जमुना इलेक्ट्रॉनिक्स/ज्वेलर्स पर कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हुए कहा, “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने सहयोग संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाजहित में लगातार सराहनीय कार्य कर रही है।

विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर खन्ना (धीरू), भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, डॉ. केपी गुप्ता, समाजसेवी विनय अग्रवाल एवं पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा अनिल बाजपेई बाड़ ने भी कांवड़ियों को भोजन कराया और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान एवं शहनवाज खां एडवोकेट ने बताया कि सहयोग संस्था समाजहित से जुड़े कार्यों को निरंतर करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जहां भी किसी जरूरतमंद को सहयोग की आवश्यकता होगी, संस्था वहां पहुंचकर मदद करने का प्रयास करेगी।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य अनुराग अग्रवाल, तराना जमाल, रजनी गुप्ता, शालू यादव, विकास सक्सेना, स्तुति गुप्ता, हरजीत सिंह, अमर दीप सिंह, महेंद्र कुमार दुबे, अंकुश गुप्ता, संगीता गुप्ता, राजविंदर सिंह राजा, अमर दीप सिंह खालसा, सुमन गुप्ता, ममता यादव, अभिषेक गुप्ता, नवनीत प्रकाश गुप्ता, रासु, तनिष्क, मणिक, कृष्णा, अनिल मालवीय, बबिता गुप्ता, पुनीत प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, डॉ. अजय प्रकाश गुप्ता, श्रीकांत दीक्षित, रिंकू, सागर, अभिषेक पांडे, अनिरुद्ध गुप्ता, सुधीर, राजन चोपड़ा, सोनू गुप्ता, निकुंज गुप्ता, राहुल गुप्ता, रामजी गुप्ता, काजल गुप्ता, पारुल, अनुपम, अंचल गुप्ता, वेदपाल, नीरज गुप्ता, गोविंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, आयुष गुप्ता, निखिल महेंद्रू, नेहा यादव सक्सेना, विक्रांत बखिया, राहुल गुप्ता, रुचि गुप्ता एवं मनीष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांवड़ियों की सेवा, भोजन वितरण एवं पुष्प वर्षा के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

Previous Post Next Post