स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का जायजा लेते हुए सभी को ड्यूटी के दौरान चुस्त-दुरुस्त एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम और प्रशिक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान पूर्ण अनुशासन, सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस लाइन में अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निलंबित पुलिसकर्मियों के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही पुलिस डॉग स्क्वायड/श्वान दल का निरीक्षण कर उनकी फिटनेस, प्रशिक्षण एवं कार्यक्षमता की समीक्षा की और संबंधित कर्मचारियों को नियमित देखभाल एवं प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, अनुशासन और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि साप्ताहिक परेड का उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता, शारीरिक दक्षता और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना है। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनसामान्य की सुरक्षा और सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपेक्षा की।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
