ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️
उन्नाव/बीघापुर। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान’ की छमाही समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत तिवारी ने उत्कृष्ट पत्रकारिता और बेहतर कार्यशैली के लिए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर संस्थान की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
बैठक के दौरान संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशांत तिवारी के कार्यों और पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और सटीक एवं प्रभावी पत्रकारिता के लिए उन्हें बधाई दी गई।
प्रशांत तिवारी को मिली इस उपलब्धि से पत्रकारिता जगत में खुशी का माहौल है। उनके सम्मान को उनकी मेहनत, समर्पण और बेहतर कार्यशैली का परिणाम बताया गया।
संस्थान के अधिकारियों ने कहा कि प्रशांत तिवारी का कार्य नए पत्रकारों और पूरी टीम के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मान मिलने के बाद पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
