स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी शिव बारात जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली क्षेत्र में शिव बारात जुलूस के निर्धारित रूट का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, यातायात को सुचारु बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि शिव बारात जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें और आपसी समन्वय बनाए रखें।
